अमेरिका में पहली बार किसी व्यक्ति की H5N5 बर्ड फ्लू से मौत का शक जताया गया है। यह मामला न केवल दुर्लभ है बल्कि वैज्ञानिकों के लिए चिंता का विषय भी बना है। हालांकि स्वास्थ्य अधिकारी फिलहाल इसे कम जोखिम वाला मामला बता रहे हैं और समुदाय में संक्रमण फैलने के कोई संकेत नहीं मिले हैं।

अमेरिका के वॉशिंगटन राज्य में एक व्यक्ति के पहली बार ‘बर्ड फ्लू’ के एक दुर्लभ प्रकार से मरने की आशंका जताई जा रही है। राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों ने हालांकि कहा है कि इससे लोगों को अधिक खतरा नहीं है। वॉशिंगटन के स्वास्थ्य विभाग ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि मरने वाला व्यक्ति एक बुजुर्ग था जिसे पहले से स्वास्थ्य संबंधी कई समस्याएं थीं और एच5एन5 (बर्ड फ्लू) वायरस से संक्रमित होने के कारण उसका इलाज चल रहा था।

बयान में कहा गया है कि ऐसा लगता है कि वह वायरस के इस प्रकार से संक्रमित होने वाला पहला इंसान था। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि सिएटल से लगभग 125 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में ग्रेज हार्बर काउंटी के रहने वाले इस व्यक्ति के घर के पीछे पालतू मुर्गियों का झुंड रहता था जो जंगली पक्षियों के संपर्क में आ गया था। स्वास्थ्य अधिकारियों के बयान में कहा गया है, ‘‘लोगों के लिए खतरा कम है। जांच में किसी और व्यक्ति को ‘एवियन इन्फ्लूएंजा’ से संक्रमित नहीं पाया गया है।”



















Be First to Comment