Press "Enter" to skip to content

साइकिल सवार को 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई बस

बिहार के मधेपुरा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया, जहां बस ने साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मारी। हादसा इतना भयानक था कि बस साइकिल सवार को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। 

जानकारी के अनुसार, घटना रविवार देर शाम सिंहेश्वर-पिपरा मुख्य मार्ग NH-106 की है। मृतक बुजुर्ग की पहचान राधे साह के रूप में हुई है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि राधे साह सड़क किनारे जा रहे थे तभी रास्ते में एक बस ने उन्हें टक्कर मार दी और करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गई बस। वहीं मंजर देखने वालों की रुह कांप उठी।

इधर, हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने जमकर हंगामा किया। इसकी सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही बस चालक को हिरासत में ले लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MADHEPURAMore posts in MADHEPURA »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from TravelMore posts in Travel »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *