Press "Enter" to skip to content

गायब अधेड़ का चौथे दिन मिला शव, दुश्मनी में हत्या करने का आरोप

पूर्णिया. गायब 50 वर्षीय व्यक्ति का शव चौथे दिन कसबा थाना क्षेत्र के सिमरिया में मिला. मृतक की पहचान नाथ लाल शर्मा के रूप में हुई है जो सहायक खजांची थाना क्षेत्र के नेताजी चौकी स्थित पानी टंकी के पास का रहनेवाला था.

शव को देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि उसे एसिड से जलकर मारा गया है. शव से जीभ एवं आंख भी निकाला गया है. मृतक के दोनों पुत्र बता रहे हैं कि किसी ने दुश्मनी में उसके पिता की हत्या कर दी है.

मृतक का बड़ा लड़का अभिषेक कुमार ने बताया कि बीते 11 अक्टूबर की सुबह उसके पिता घर में किसी को बगैर बताये निकले थे. घर नहीं लौटने पर उनकी काफी खोजबीन की गई. उसने बताया कि उसके पिता घर से लूंगी और गंजी पहनकर निकले थे और मोबाइल भी छोड़ गए थे.

काफी खोजबीन के बाद पिता के नहीं मिलने पर सोमवार को सहायक खजांची थाना में गुमशुदगी का आवेदन दिया गया. मंगलवार की दोपहर उसे मरंगा थाना क्षेत्र के मिल्की के एक व्यक्ति ने कसबा थाना क्षेत्र के सिमरिया में शव मिलने की सूचना दी. उसने बताया कि उसके पिता मरंगा स्थित एक गैराज में ट्रक का बॉडी बनाने का काम करते थे.

मृतक को दो लड़का एवं एक लड़की है, जबकि पत्नी की मौत पहले ही हो चुकी है. मामले में थानाध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है.मृतक के परिजनों से पूछताछ के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from PURNIAMore posts in PURNIA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *