Press "Enter" to skip to content

सनकी देवर बना हैवान, इलाके में दहशत का माहौल

बिहार के कटिहार जिले से दिल को झकझोर देने वाला मामला सामने आया है, जहां पर एक सनकी देवर ने अपनी ही भाभी की तेज धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के मुताबिक, मामला जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के छिटाबाड़ी गांव का है। मृतका की पहचान ललन साह की 30 वर्षीय पत्नी चांदनी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि चांदनी घर में बर्तन धो रही थी, तभी उसका देवर ओमप्रकाश वहां पर आया और उसपर धारदार हथियार से लगातार पांच वार किए, जिससे चांदनी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ीं।

चीख-पुकार सुनकर परिवार वाले वहां पर पहुंचे। परिजनों द्वारा घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने आरोपी देवर को गिरफ्तार कर लिया है। हत्या का मुख्य कारण पारिवारिक विवाद लग रहा है। वहीं, इस घटना के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from KATIHARMore posts in KATIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *