Press "Enter" to skip to content

फाइनेंस कर्मी से 70 हजार से अधिक की लूट का मामला दो घंटे में ही फर्जी साबित हो गया

मुजफ्फरपुर ब्रह्मपुरा थाना क्षेत्र के सरस्वती चौक पर बुधवार की सुबह 11 बजे बाइक सवार अपराधियों ने फाइनेंस कर्मी से 70 हजार 300 रुपये लूट लिया. लेकिन, दो घंटे के अंदर में पुलिस की जांच में यह मामला फॉल्स साबित हो गया.

फाइनेंस कर्मी ने पुलिस को जो घटनास्थल बताया था वहां पर जाकर नगर डीएसपी टू विनिता सिन्हा और थानेदार विजय लक्ष्मी जब छानबीन की तो आसपास के लोगों ने बताया कि यहां पर किसी तरह की छिनतई या लूट की वारदात नहीं हुई है.

पुलिस ने आसपास के घरों व दुकानों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की तो उसमें भी किसी भी संदिग्ध की तस्वीर कैद नहीं मिली. टेक्निकल इनपुट में भी घटना होने का कोई प्रमाण जब पुलिस को नहीं मिला तब पुलिस फाइनेंस कर्मी को ही संदिग्ध मानकर उसको हिरासत में ले लिया. थाने ले जाकर उससे पूछताछ कर रही है.

फाइनेंस कर्मी नीतीश कुमार राय ने बताया कि वह मूल रूप से छपरा जिले का रहने वाला है. वह वर्तमान में ब्रह्मपुरा के बृज बिहारी गली में किराये पर कमरा लेकर भारत फाइनेंस कंपनी में काम करता है. वह समूह का पैसा वसूली करने के लिए सुबह सात बजे अपने कार्यालय से निकला. सुबह 11 बजे जैसे ही सरस्वती चौक पर पहुंचा कि पीछे से बाइक सवार दो अपराधी ने हथियार दिखाकर उससे कलेक्शन का 70 हजार 300 रुपये लूट लिया. इस दौरान उसके साथ मारपीट किया.

नगर डीएसपी टू विनिता सिन्हा का कहना है कि भारत फाइनेंस के कर्मी ने थाने में सूचना दिया कि बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों के द्वारा पिस्टल दिखाकर उससे कैश लूट लिया गया. घटना की प्रारंभिक जांच के दौरान यह संदेहास्पद लग रहा है. घटनास्थल के आसपास के लोगों से पूछताछ की गयी किसी ने घटना होने से इनकार किया है. टेक्निकल एवीडेंस में इस घटना का कोई सुराग नहीं मिला है. पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *