बिहार में पिछले दिनों मानसून की गतिविधि कम होने के कारण नदियों का जलस्तर सामान्य हुआ. लेकिन, भागलपुर में एक बार फिर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है. जिले में गंगा नदी का जलस्तर खतरे के लाल निशान के बेहद करीब पहुंच गया है, जिससे कई हिस्सों में लोगों की चिंता बढ़ गई है.

जल संसाधन विभाग की माने तो, शनिवार शाम पांच बजे जलस्तर 33.62 मीटर रहा. जो खतरे के निशान 33.68 मीटर से मात्र 6 सेंटीमीटर दूर था. पिछले 24 घंटे में गंगा नदी का पानी 15 सेंटीमीटर ऊपर चढ़ा.



दूसरी तरफ जिले के सुल्तानगंज में जलस्तर खतरे के निशान 34.50 मीटर से 92 सेमी ऊपर 35.42 मीटर रहा. जबकि कहलगांव में जलस्तर खतरे के निशान 31.09 मीटर से 91 सेंटीमीटर ऊपर 32 सेमी रहा.



जानकारी के मुताबिक, भागलपुर में निचले इलाकों में परेशानी बढ़ गई है. कई इलाकों जैसे कि बूढ़ानाथ, दीपनगर, मानिक सरकार घाट, किलाघाट और टीएमबीयू प्रशासनिक भवन के आसपास खतरा बढ़ गया है. तटीय इलाके के कई घरों के आस-पास पानी लग गया है. लोगों को आने-जाने में भी परेशानी हो रही है.





















Be First to Comment