बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले में बरुराज थाना क्षेत्र के महमदा मकोड़ी टोला गांव में मंगलवार की दोपहर में पोखर में नहाने के दौरान डूबने से दो बच्चों की मौत हो गयी.

दोनों बच्चों की पहचान महमदा मकोड़ी टोला निवासी धर्मेंद्र राम के छह वर्षीय पुत्र अंश राज और गरीब राम की सात वर्षीय पुत्री अंजलि कुमारी के रूप में हुई है.



मौके पर पहुंचे बरुराज थाना के दारोगा जग्गू बिंद ने दोनों बच्चों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.



मुखिया मनोज कुमार सिंह ने घटनास्थल पर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाक़ात की. उन्होंने अंचलाधिकारी से पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की है. जिला पार्षद पूनम देवी ने घटना पर दुःख जताया है.












Be First to Comment