Press "Enter" to skip to content

बिहार में वोटर लिस्ट पुनरीक्षण में लगे बीडीओ ने दिया इस्तीफा, गंभीर आरोप लगाए

बिहार के कटिहार जिले में बारसोई के बीडीओ हरिओम शरण ने मतदाता पुनरीक्षण के दबाव और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए इस्तीफा दे दिया। उन्होंने एसडीओ पर धमकी देने और कर्मियों से 24 घंटे काम करवाने का आरोप लगाया है।

बीडीओ हरिओम शरण ने अनुमंडल पदाधिकारी पर वोटर लिस्ट पुनरीक्षण के नाम पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया है कि अनुमंडल पदाधिकारी उन्हें बार-बार धमकी दे रहे हैं कि उनके खिलाफ डीएम और चुनाव आयोग को कार्रवाई के लिए लिख देंगे।

हर दिन 10 से 12 पंचायतों का दौरा करने के बावजूद अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा कहा जाता है कि घर में सोए रहते हैं, कार्रवाई करवा देंगे। अपलोडिंग में लगे कर्मियों से 24 घंटे काम लेने का दवाब बनाया जा रहा है, जो संभव नहीं है। ऐसे कोशिश करने पर कर्मियों की तबीतय बिगड़ने लगी।

वरीय अधिकारी की प्रताड़ना से परेशान बीडीओ ने डीएम को इस्तीफा भेज दिया है और कहा है कि वह इस स्थिति में काम करने में असमर्थ हैं। बीडीओ के इस कदम से जिले के प्रशासनिक महकमें में हड़कंप मच गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने अपने इस्तीफे की कॉपी विभागीय सचिव के साथ साथ चुनाव आयोग को भी भेज दिया है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from KATIHARMore posts in KATIHAR »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *