Press "Enter" to skip to content

‘पहले नाम हटाए जाएंगे फिर आपकी पेंशन-राशन छीना जाएगा…’

राजद नेता और राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा है कि सरकार गरीबों से उनका हक छीनना चाहती है. वोटर लिस्ट जांच को गरीबों के खिलाफ साजिश बताते हुए तेजस्वी यादव ने कहा, ‘पहले नाम हटाए जाएंगे फिर आपकी पेंशन-राशन छीना जाएगा.

‘बिहार बंद’ पर तेजस्वी यादव ने निर्वाचन आयोग और केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, “चुनाव आयोग एक राजनीतिक दल का अंग बन गया है. “क्या गुजरात के दो लोग तय करेंगे कि कौन बिहारी मतदाता वोट दे सकता है और कौन नहीं? “

तेजस्वी यादव ने आगे कहा, “चुनाव आयोग अपनी विश्वसनीयता खो चुका है. गरीब लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने की बड़े पैमाने पर तैयारी चल रही है. पहले उनके नाम हटाए जा रहे हैं, फिर उनकी पेंशपें न और राशन भी छीन लिया जाएगा.”

तेजस्वी यादव ने मार्च में आए लोगों से कहा, “हम बीजेपी की और नीतीश कुमार के ‘गोदी आयोग’ को अनुमति नहीं देंगे. दादागिरी नहीं चलेगी. बिहार लोकतंत्र की जननी है और वे यहां लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं. बिहार के लोग ऐसा नहीं होने देंगे. यहां ‘क्रांति’ होगी.”

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *