बिहार राज्य के मुजफ्फरपुर जिले में पारू थाना क्षेत्र की ग्यासपुर पंचायत के पूर्व मुखिया प्रत्याशी संजय कुमार साह के घर पहुंचकर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा हंगामा कर ग्रिल तोड़ने का प्रयास किया गया.

वहीं संजय साह ने गोली चलाने का आरोप लगाया है. मामले को लेकर उन्होंने पारू थाने में शिकायत दर्ज करायी है. बताया है कि बीते मंगलवार की देर रात हम घर में सोये थे. अचानक दो बाइक से गांव के ही चार लोग आये और मेरे ग्रिल को तोड़ने लगे. साथ ही पिस्टल से फायरिंग करने लगे.



घटना से आक्रोशित लोगों ने सरमस्तपुर चौक को लगभग एक घंटे तक जाम कर दिया़ कुछ लोगों के समझाने पर जाम को हटाया गया. थानाध्यक्ष मोनू कुमार ने बताया कि जब घटना की सूचना रात में मिली, तो पुलिस रात में ही घटनास्थल पर पहुंची.



था नाध्यक्ष ने बताया कि रात में वहां से खोखा बरामद नहीं हो सका. उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया है.














Be First to Comment