Press "Enter" to skip to content

लूटकांड में मां-बेटा गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर जिले में तुर्की थाना क्षेत्र के यादव मार्केट स्थित सुहागन ज्वेलर्स से हुए ज्वेलरी लूटकांड में पुलिस ने मां व बेटा को गिरफ्तार किया है. डीएसपी पश्चिमी टू अनिमेश चंद्र ज्ञानी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की है.

गिरफ्तार अपराधी समस्तीपुर का मोहद्दीनगर थाना का भदइया का बॉबी कुमार व उसकी मां पिंकी है. पिंकी के मायके में गोबर के ढेर के नीचे छिपाकर रखे गये सोने व चांदी की ज्वेलरी को भी बरामद किया गया है.

घटना में शामिल पांच अन्य अपराधी व लाइनर अंडरग्राउंड हैं. वहीं, लूट की अन्य ज्वेलरी व नकदी की बरामदगी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है.

एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि दो बाइक पर सवार छह अपराधियों ने ज्वेलरी शॉप में लूट की थी. घटना के खुलासे के लिए डीएसपी पश्चिमी टू अनिमेश चंद्र ज्ञानी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया था.

सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी इनपुट के आधार पर पुलिस टीम जांच कर रही थी. इस बीच समस्तीपुर के हलई थानेदार ने सूचना दी कि बॉबी कुमार को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PoliceMore posts in Police »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *