Press "Enter" to skip to content

तेजस्वी यादव की जन विश्वास यात्रा का आज चौथा दिन; बक्सर, रोहतास, औरंगाबाद में सभा को करेंगे संबोधित

पटना: नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जन विश्वास यात्रा को दौरान आज बक्सर,रोहतास, औरंगाबाद जिले में होंगे। जहां वे आम जनसभा को संबोधित करेंगे, इसे लेकर सभी तैयारियां पूरी की जा चुकीं है, वहीं तेजस्वी की यात्रा को लेकर राजद कार्यकताओं में खासा उत्साह भी देखा जा रहा है।

Bihar: सत्याग्रह की धरती पर गरजे तेजस्वी यादव, बोले- जरूरत पड़ी तो आपके लिए जान भी दे देंगे rjd jan vishwas yatra tejashwi yadav says i gave 5 lacs jobs in bihar

तेजस्वी यादव के चौथे दिन की यात्रा बक्सर,रोहतास और औरंगाबाद में होगा। बक्सर से तेजस्वी यादव अपनी यात्रा को शुरू करेंगे। वहीं चौथे दिन शुक्रवार को रोहतास जिला के दिनारा जनसभा को संबोधित करेंगे। तेजस्वी की यात्रा को लेकर स्थानीय प्रशासन सजग है, तो महागठबंधन के नेता और कार्यकर्ता भीड़ जुटाने को लेकर नगर और पंचायतों में भ्रमण कर रहे हैं। वहीं 1 मार्च को पटना लौटने के बाद तेजस्वी यादव 3 मार्च को पटना में बड़ी रैली का आयोजन करेंगे।

वहीं,  24 फरवरी को गया, नवादा, नालंदा, जहानाबाद, 25 फरवरी को वैशाली, समस्तीपुर, दरभंगा व मधुबनी, 26 फरवरी को सुपौल, अररिया, पूर्णिया व मधेपुरा 27 फरवरी को सहरसा, खगड़िया, मुंगेर, बेगूसराय  में जनसभाओं को संबोधित करेंगे। जबकि 29 फरवरी को 11 बजे दिन में राजेन्द्र स्टेडियम कटिहार में और 2 बजे दिन में शाहजंगी मेला मैदान नाथनगर,भागलपुर में जनसभा में नेता प्रतिपक्ष शामिल होंगे। इसके बाद वे रात्रि विश्राम बांका में करेंगे। फिर, 1 मार्च को चिरैया मोड़, बांका , श्रीकृष्ण स्टेडियम मैदान, जमुई और लखीसराय में नुक्कड़ सभा को संबोधित करेंगे और इसके बाद पटना वापस लौट जाएंगे।

उधर, तेजस्वी ने कहा, मैंने उपमुख्यमंत्री रहते हुए जनता से किए वादों को पूरा किया। मुख्यमंत्री जी हमारे आदरणीय हैं और रहेंगे। वहीं, तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार से बिहार नही संभल रहा है। वो अब बुजुर्ग हो गए हैं। तेजस्वी ने कहा कि आने वाले समय में आप लोग हमारा हाथ मजबूत कीजिएगा। इससे तेजी से बिहार का विकास होगा। इससे  बिहार के युवाओं को रोजगार मिलेगा। अपने संबोधन के दौरान तेजस्वी ने सभी से 3 मार्च को पटना पहुंचने का आग्रह किया।

Share This Article
More from AURANGABADMore posts in AURANGABAD »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BUXARMore posts in BUXAR »
More from PoliticsMore posts in Politics »
More from ROHTASMore posts in ROHTAS »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *