Press "Enter" to skip to content

तेजस्वी के दावे की खुली पोल: शादी का भोज खाकर 50 से अधिक लोग बीमार, फर्श पर हो रहा इलाज

औरंगाबाद: बिहार  में स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़े बड़े-बड़े दावे करने वाले उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव की अस्पतालों की पोल खोलती तस्वीर सामने आ रही है। जिसमें मरीजों को फर्श पर लिटा कर उनका इलाज किया जा रहा है।

InsiderLive.in: Get Latest News, India News, Breaking News ...

औरंगाबाद जिले में शादी समारोह में खाना खाने के बाद 50 से अधिक लोगों की तबीय बिगड़ गई है। एक साथ बड़ी संख्या में लोगों के बीमार होने के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया है। सभी को इलाज के लिए रफीगंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान बिहार के स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के दावे की हकीकत भी सामने आ गई है। अस्पताल में बीमार मरीजों का इलाज फर्श पर लिटाकर किया जा रहा है।

दरअसल, रफीगंज के पौथू थाना क्षेत्र के मंझौली गांव निवासी अवधेश पासवान के घर रविवार को बेटी की बारात आई थी। गांव के लोगों ने बारात में भोज का जमकर लुत्फ उठाया। भोज खाने के बाद जब वे वापस अपने घर गए तो देर रात उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। एक के बाद एक 50 से अधिक लोग बीमार हो गए, जिसके बाद गांव में कोह’राम मच गया। आनन-फानन में सभी को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।

इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री तेजस्वी यादव के दावे की पोल खुल गई। मरीजों को जानवरों की तरफ फर्श पर लिटाकर उनका इलाज किया गया। मरीजों और उनके परिजनों में अफरा-तफरी मची रही। कहा गया कि मरीजों की संख्या अधिक होने के कारण फर्श पर ही उनका इलाज शुरू कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि फूड प्वाइजनिंग की वजह से सभी की तबीयत बिगड़ी है। फिलहाल सबी बीमाल लोगों की हालत सामान्य है।

Share This Article
More from AURANGABADMore posts in AURANGABAD »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *