Press "Enter" to skip to content

UPSC CSE Result 2022: सिविल सेवा परीक्षा में इशिता किशोर ने किया टॉप, बक्सर की गरिमा लोहिया दूसरे स्थान पर

बिहार: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 का फाइनल रिजल्ट 23 मई 2023 को घोषित कर दिया। यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2022 में इशिता किशोर ने टॉप किया है। इशिता किशोर ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल की है। वहीं बिहार के बक्सर की रहने वाली गरिमा लोहिया ने ऑल इंडिया रैंक-2 हासिल कर देश में नाम रोशन किया है। यूपीएससी मुख्य परीक्षा 2022  और साक्षात्कार में भाग लेने वाले अभ्यर्थी अपना रिजल्ट आयोग की आधिकारिक वेबसाइट https://upsconline.nic.in/ पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

UPSC CSE Result 2022: सिविल सेवा परीक्षा में इशिता किशोर ने किया टॉप, बक्सर की गरिमा लोहिया दूसरे स्थान पर

इसी प्रकार से यूपीएससी सिविल सेवा मुख्य परीक्षा 2022 में उमा हरति एन ने तीसरा स्थान, स्मृति मिश्रा ने चौथा स्थान, मयूर हजारिका ने पांचवां स्थान, गहना नव्या जेम्स ने छठा स्थान, वसीम अहमद भट ने सातवां स्थान, अनिरुद्ध यादव ने आठवां स्थान, कनिका गोयल ने नौवां स्थान और राहुल श्रीवास्तव ने 10वां स्थान हासिल किया है।

यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा 2022 में इस साल 933 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया गया है जिन्हें नियुक्ति के लिए अनुशंसित (रिकमंड) किया गया है। इन अभ्यर्थियों ने 345 सामान्य वर्ग से, 99 ईडब्ल्यूएस से, 263 ओबीसी वर्ग से 154 एससी वर्ग से और 72 अभ्यर्थी एसटी वर्ग से रिकमंड किए गए हैं।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BUXARMore posts in BUXAR »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *