Press "Enter" to skip to content

नेपाल में भूस्खलन से धंसा मकान: बिहार के चार मजदूरों की मौ’त; मलवे में ढूंढे जा रहे श’व, मचा कोहराम

नेपाल के इलाम जिले के पहाड़ी इलाके में शुक्रवार को भूस्खलन के चलते निर्माणाधीन मकान धंस गया। मिट्टी में दबने से बिहार के किशनगंज जिले के रहने वाले चार मजदूरों की मौ’त हो गई। वे मजदूरी करने नेपाल गए थे। इलाम जिले में मकान निर्माण कार्य करने के दौरान लैंडस्लाइड में उनकी जा’न चली गई। उनकी मौ’त की सूचना मिलने पर गांव में मा’तम छा गया है। परिवार वाले नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं।

नेपाल में भूस्खलन की घटना

जानकारी के मुताबिक नेपाल के इलाम में पहाड़ी क्षेत्र में शुक्रवार को भूस्खलन हुआ। वहां एक निर्माणाधीन मकान मिट्टी में धंस गया। मकान में काम कर रहे मजदूर मिट्टी में दब गए। इनमें से चार बिहार के किशनगंज जिले के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि उनके श’वों को म’लबे से बाहर निकाल लिया गया है। अंदर और भी लोगों के दबे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

मृ’तकों की पहचान किशनगंज जिले के दिघलबैंक प्रखंड स्थितत वेरवन्ना गांव के निवासी तौसीफ, अजीमुद्दीन आलम, अब्दुल और मोहम्मद मुजफ्फर के रूप में हुई है। चारों युवक नेपाल में रहकर पिछले कुछ दिनों से मजदूरी का काम रहे थे। उनकी मौ’त की खबर मिलने के बाद पीड़ितों के परिजन नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं। घर पर मात’मी सन्नाटा पसरा हुआ है। लोगों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

 

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from INTERNATIONALMore posts in INTERNATIONAL »
More from KISHANGANJMore posts in KISHANGANJ »
More from NEPALMore posts in NEPAL »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *