Press "Enter" to skip to content

बिहार: 32 जिलों में ‘कोल्ड डे’ की चेतावनी, आज और गिर सकता है तापमान

बिहार में अगले दो दिन तक ठंड में और बढ़ोतरी होगी। आज शुक्रवार को पटना समेत राज्य के कई जिलों में पारा और गिरने की संभावना है। अगले दो दिन राज्य के 32 जिलों में संभावित ‘कोल्ड डे’ को देखते हुए सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। पछुआ में तेजी से राज्य में कनकनी बढ़ गई है। इससे अधिकतम के साथ अब न्यूनतम तापमान में लगातार कमी आ रही है।

Bihar Weather Today: 32 जिलों में कोल्ड डे की चेतावनी, आज और गिर सकता है  तापमान; अगले दो दिनों तक रहें ज्यादा सतर्क - JAANKARI RAKHO

मौसम की ताजा स्थिति को देखते हुए राज्य के उत्तर-पूर्व के छह जिलों को छोड़कर पूरे राज्य में कोल्ड डे की चेतावनी जारी कर दी गई। इसके पीछे न्यूनतम तापमान में तेजी से संभावित गिरावट मानी जा रही है।  राज्य के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया और कटिहार में घने कोहरे की स्थिति इन दो दिनों में रहेगी।

पटना सहित राज्य के चार शहरों में अधिकतम तापमान 14 डिग्री से नीचे आ गया है। गुरुवार को भी पटना में कड़ाके की ठंड की स्थिति बनी रही और अधिकतम तापमान सामान्य से आठ डिग्री नीचे 13.4 पर पहुंच गया है। न्यूनतम तापमान में दशमलव अंकों में आई कमी की वजह से गुरुवार को सुबह में भी ठंड महसूस हुई। हालांकि दिन में आंशिक धूप की स्थिति दस से 15 मिनट के लिए बनी लेकिन फिर बादल छा गए। शाम ढलते ही पूरी तरह कनकनी बढ़ गई। पटना में पछुआ और उत्तर पछुआ हवाओं की रफ्तार आठ से दस किमी प्रति घंटे तक रही।

न्यूनतम तापमान दस डिग्री या इससे नीचे फारबिसगंज 7 डिग्री, पूर्णिया 9.8 डिग्री, भागलपुर 9.8 डिग्री, रोहतास 9 डिग्री, गया 9.6 डिग्री, सीवान 9 डिग्री, सबौर 9.5 डिग्री, पूर्वी चंपारण 9.5 डिग्री, वाल्मीकि नगर 10 डिग्री, किशनगंज 10, नवादा 9.2, शेखपुरा 8.5 डिग्री, समस्तीपुर 10 डिग्री रहा।

विभिन्न जिलों के तापमान

शहर अधिकतम न्यूनतम

पटना 13.4 10.4

गया 16.0 9.6

भागलपुर 15.2 9.8

पूर्णिया 17.7 9.8

वाल्मीकि नगर 13.7 10.0

मुजफ्फरपुर 12.6 10.7

सारण (छपरा) 17.8 8.7

दरभंगा 14.0 —–

सुपौल 17.6 10.6

अररिया (फारबिसगंज) 20.6 7.0

भागलपुर (सबौर) 14.5 9.5

अधिकतम तापमान में कहां कितनी हुई हुई गिरावट

गया में 1.9 डिग्री, भागलपुर में 0.4 डिग्री, वाल्मीकि नगर में 0.9, मुजफ्फरपुर में 1.2 डिग्री, छपरा में 1 डिग्री, दरभंगा में 3.4 डिग्री, बेगूसराय में 1 डिग्री, खगड़िया में 1.3 डिग्री, बांका में 0.6 डिग्री, कटिहार में 0.8, पूसा में लगभग 2 डिग्री।

न्यूनतम तापमान में गिरावट से शीत दिवस की स्थिति बन रही

दरअसल अब तक आसमान में कोहरा और बादल होने से अधिकतम तापमान नीचे आ रहा था, जिससे शीतलहर जैसे हालात बन रहे थे। अब पछुआ के प्रबल होने से बादल छंटने लगे हैं। न्यूनतम तापमान में आने वाली गिरावट से शीत दिवस की स्थिति बननी शुरू हो गई है। अगर इसी तरह पछुआ हवाओं का प्रवाह बढ़ता रहा तो कई जिलों में एक साथ शीतलहर और शीत दिवस की स्थिति बन सकती है। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि फिलहाल आठ जनवरी तक ठंड की स्थिति राज्यभर में बनी रहेगी। इसके बाद मौसम में आंशिक सुधार के आसार हैं।

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from KATIHARMore posts in KATIHAR »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WETHERMore posts in WETHER »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *