Press "Enter" to skip to content

दरभंगा के स्कूल में शरा’बियों के लिए लगा बिस्तर, प्रिसिंपल और उसके पति ने बना दिया बि’यर बा’र

बिहार के मुख्यमंत्री भले ही राज्य में श’राबबंदी  को लेकर बड़े-बड़े दावे कर लें, लेकिन हकीकत क्या है यह अब किसी से छुपी हुई नहीं है। हाल तो यह है कि, सरकारी मुलाजिम ही इस कानून की खुलेआम धज्जियां उड़ाते हैं। इसी कड़ी में अब एक नया मामला बिहार के दरभंगा से जुड़ा हुआ सामने आ रहा है।

स्कूल के क्लास रूम को बना दिया BAR: शराबियों के लिए लगा था बिस्तर, दरभंगा  प्राथमिक स्कूल का मामला

जहां, एक प्राइमरी स्कूल में शरा’बियों ने अपनी महफिल जमा ली और जमकर जाम छलकाने लगे। सबसे बड़ी यह है कि, इस पुरे मामले में श’राब का जाम छलकवाने वाला कोई अन्य नहीं बल्कि स्कूल की प्रिसिंपल और उसका पति ही है। इन दोनों ने ही सारे नियम – कायदे को ताख पर रखकर क्लास रूम को बि’यर बार बना डाला।

दरअसल, दरभंगा जिले के एक प्राथमिक स्कूल में श’राब का अवै’ध कारोबार चल रहा था।  यहां के विद्यालय की प्रधानाध्यापिका साजदा खातून और उसके शौहर मोहम्मद मुख्तार के संरक्षण में श’राब पीने का काम चल रहा था। इस मामले का खुलासा तब हुआ, जब वरीय उपसमाहर्ता पुष्पिता झा स्कूल का निरीक्षण करने पहुंची। इस दौरान जब उन्होंने स्कूल के दो ही कमरे में सभी क्लास चलता देखा तो प्रिंसिपल से सवाल किया कि स्कूल कि पहली मंजिल पर और भी कमरा है तो सभी क्लास दो ही कमरों में क्यों चल रहा है, तो प्रिंसिपल ने बहाना बनाना शुरू कर दिया। जिसके बाद वरीय उपसमाहर्ता को शक हुआ और उसने अधिक सवाल पूछना शुरू कर दिया।

जिसके बाद वो सीधा सवाल करती हुई स्कूल के पहली मंजिल पर पहुंच गई और उन्होंने ऊपर के कमरे में ताला लगा देखा। जिसके बाद वरीय उपसमाहर्ता पुष्पिता झा ने प्रिसिंपल से इस कमरे का ताला खोलने को कहा तो पहले प्रिसिंपल  बहुत बहाना बनाने की कोशिश की। लेकिन, जब उसकी एक नहीं चली तो ताला खुला।  इसके बाद इस कमरे की तस्वीर देख सभी चौंक गए।

बताया जाता है कि, इस समय भी इस कमरे में बैठकर दो लोग शरा’ब पी रहे थे। कमरे से श’राब की बोतल, सिग’रेट, माचिस बरामद हुआ।  श’राबियों की सहूलियत के लिए कमरे में एक बिस्तर भी लगा था। मानो शरा’बियों के लिए क्लास रूम को ‘बार’ में बदल दिया गया हो। जिसके बाद इसकी सुचना पुलिस को दी गई और पुलिस ने दोनों शरा’बियों को गिरफ्तार कर लिया।

इधर, इस पुरे मामले में प्रधानाध्यापिका साजदा खातून और उसके पति मोहम्मद मुख्तार पर आ’रोप है कि दोनों के संरक्षण में स्कूल में श’राब का कारोबार चल रहा था। इन दोनों के द्वारा श’राब पीने के लिए स्कूल का कमरा दिया जाता था। शरा’बियों को क्लास रूम में भेजकर बाहर से ताला लगा दिया जाता था। इसकी चाबी प्रधानाध्यापिका अपने पास ही रखती थी। फिलहाल वरीय उपसमाहर्ता ने निरीक्षण के बाद बीडीओ और बीईओ को प्रधानाध्यापिका को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। वहीं, इस पूरे मामले पर जिला शिक्षा पदाधिकारी समर बहादुर सिंह ने बीईओ को 24 घंटे के अंदर विभागीय और विधि सम्बत कार्रवाई कर जानकारी देने का निर्देश दिया है।

 

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from DARBHANGAMore posts in DARBHANGA »
More from DRINKSMore posts in DRINKS »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *