इस छठ पूजा से पहले आप 900 रुपये से भी कम दाम में एलपीजी सिलेंडर अपने घर ला सकते हैं। पटना में घरेलू एलपीजी कंपोजिट सिलेंडर 817.5 रुपये तो भागलपुर में 826 रुपये में मिल रहा है। बेगुसराय में यह एलपीजी सिलेंडर 806.5 रुपये में बिक रहा है। इंडियन ऑयल की वेबसाइट पर जारी रेट के मुताबिक गोपालगंज में इस सिलेंडर का रेट 827 रुपये है।


क्या है खासियत
यह देखने में आकर्षक तो है ही, साथ में 14.2 किलो वाले सिलेंडर से 300 रुपये कम में मिलता है। साथ ही गैस भी दिखती रहती है।

बता दें इस सिलेंडर में केवल 10 किलो ही गैस रहेगी। अगर आप जानना चाहते हैं कि आपके घरेलू सिलेंडर में कितना गैस बचा है, तो आपको ऐसा सिलेंडर लाना पड़ेगा, जिसमें गैस दिखती हो और ऐसा सिलेंडर मार्केट में बहुत दिन पहले ही आ चुका है।

आइए देखें प्रमुख शहरों 10 किलो वाले सिलेंडर का क्या है रेट…
- पटना 817
- दिल्ली 750
- मुंबई 750
- कोलकाता 765
- चेन्नई 761

- इंदौर 770
- लखनऊ 777
- जयपुर 753
- अहमदाबाद 755
- पुणे 752
- भोपाल 755
- आगरा 761
- रांची 798
- गोरखपुर 794






















Be First to Comment