Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर : शहर में काफी कम हैं पार्किंग स्थल, बन रहे जाम का कारण

मुजफ्फरपुर : मुजफ्परपुर शहर के लिए सड़क जाम मुख्य समस्या बन चुकी है। शहर में आने वाले लोग हर दिन इससे परेशान होते हैं, लेकिन इसका निदान नहीं मिल पा रहा है।

शहर में सड़कों पर जाम लगने का मुख्य कारण यहां पर यातायात के लिए सही योजना का अभाव है। दूसरा कारण सड़कों के किनारे अत्यधिक अतिक्रमण का होना है। प्रशासन की तरफ से शहर में अभियान चलाकर अतिक्रमण तो हटा दिये जाते हैं, लेकिन बाद में फिर से वही नजारा कायम हो जाता है।

मुख्य तौर पर ट्रैफिक की समस्या मोतीझील , जीरोमाइल , स्टेटशन रोड, आखाड़ा घाट पुल, कंपनीबाग, सरैयागंज टावर समेत अन्य इलाकों में हर समय जाम लगा रहता है। इसके मुख्य कारणों में से एक शहर में वाहनों की पार्किंग के लिए सही व्यवस्था का नहीं होना है। अतिक्रमण भी इस समस्या की जड़ बन चुका है।

शहर के जीरोमाइल में आधी सड़क को फलों और चाट-समोसे के ठेलों ने कब्जा कर रखा है। बीते वर्ष सभी छोटी-मोटी अवैध दुकानों को हटा दिया गया था, इसके बाद फिर से वही नजारा कायम हो गया।

अखाड़ाघाट पुल की हालत तो यह है कि यहां पर हर समय जाम का नजारा कायम रहता है। आम दिनों में भी आखाड़ाघाट पुल को पार कर लेना जंग के जीतने बराबर ही है। सरैयागंज टावर के आसपास का भी हाल ऐसा ही है। यहां पर अतिक्रमण के कारण लोगों को भारी परेशानी होती है। यहां पर जाम लगने का मुख्य कारण अतिक्रमण है। सड़क के दोनों ओर ठेला लगाने के कारण यहां सड़क काफी छोटी पड़ चुकी है।

सरैयागंज टावर के पास सारैयागंज, गोला और पंकज मार्केट ये तीन ऐसे बाजार हैं,जहां लोगों का आना-जाना लगा ही रहता है। यहां पर शहर का थोक बाजार है। इस कारण मुजफ्फरपुर ही नहीं आसपास के जिलों के लोग भी खरीदारी के लिए पहुंचते हैं।

स्टेशन रोड का हाल तो यह है कि यह सड़क अतिम्रमण के कारण अमूमन हर समय जाम रहती है। कुछ ही दिन पहले यहां से अतिक्रमण हटाया गया था। लेकिन, फिर से वही हाल है। मोतीझील फ्लाई ओवर का नीचला हिस्सा तो पूरी तरह से अतिक्रमण का शिकार बन चुका है। हालांकि, शहर का प्रमुख माना जाने वाला नगर थाना भी पुल से सटा है, लेकिन शायद यहां के पुलिस अधिकारी अतिक्रमण हटाने की जरूरत नहीं समझते।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *