Press "Enter" to skip to content

धूल भरी आंधी के साथ होगी बारिश

उत्तर बिहार के जिलों में 18 व 19 अप्रैल को धूल भरी आंधी और बिजली गिरने को लेकर चेतावनी जारी की गयी है. वहीं गरज वाले बादल के साथ बारिश की भी संभावना जतायी गयी है.

हालांकि देर शाम शहर में कई जगहों पर बारिश हुई. वही ग्रामीण इलाकों में बारिश के साथ ओला गिरने से फसलों को नुकसान भी हुआ. मौसम विभाग की ओर से 22 अप्रैल तक का पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके तहत इस अवधि में तेज सतही हवा चलने का अनुमान है.

मौसम विभाग वैज्ञानिकों के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में यह बदलाव देखने को मिल रहा है. इस विक्षोभ के चलते वातावरण में नमी बढ़ गई है और तेज हवाएं चल रही हैं. जिससे धूल भरी आंधी की स्थिति बन रही है.

आने वाले अगले पांच दिनों में अधिकतम तापमान 34-38 डिग्री व न्यूनतम 22 से 24 डिग्री के बीच रह सकता है. गुरुवार को शाम में तेज हवा के साथ मौसम में बदलाव हुआ. अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विज्ञान केंद्र ने लोगों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें. खासकर खुले मैदानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने की सलाह दी गई है.

किसानों को भी अपनी फसलों और पशुधन की सुरक्षा के लिए उचित कदम उठाने के लिए कहा गया है. विभाग ने यह भी जानकारी दी है कि आंधी के दौरान विजिबिलिटी काफी कम हो सकती है. इसलिए वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की आवश्यकता है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from DELHIMore posts in DELHI »
More from DelhiMore posts in Delhi »
More from EDUCATIONMore posts in EDUCATION »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from Health & WellnessMore posts in Health & Wellness »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NatureMore posts in Nature »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *