Press "Enter" to skip to content

मुजफ्फरपुर : महंगे डीजल और पेट्रोल से मिलेगी मुक्ति, जाने कैसे

मुजफ्फरपुर : जिलेवासियों के लिए खुशखबरी है। अब उन्हें पेट्रोल और डीजल की आसमान छूती कीमतों से मुक्ति मिल जाएगी। जी हां, ऐसा ही होगा। अब बाजार मूल्य से लगभग आधी कीमत पर उन्हें डीजल और पेट्रोल मिल सकेगा।

इससे भी बड़ी बात यह कि आपके घर का कचरा अब बेकार नहीं होगा। क्योंकि इसी से अब पेट्रोल और डीजल का यहां पर निर्माण शुरू भी हो चुका है। बनाया जाएगा। सूबे के भूमि सुधार व राजस्व मंत्री रामसूरत राय ने जिले के खरौना गांव में कचरे से बायोडीजल बनाने को लेकर ग्रेविटी एग्रो एंड एनर्जी प्लांट का उद्घाटन किया।

इस मौके पर मंत्री ने कहा कि गांव में लोग कचरा और घर की गंदगी को सड़क पर फेंक देते हैं। शहर में जगह नहीं होने के कारण कचरा सड़क पर ही बिखरा पड़ा रहता है। इस कारण लोगों को काफी परेशानी भी होती है। लेकिन, अब ऐसा नहीं होगा।

उन्होंने बताया कि इस प्लांट के माध्यम से सारे कचरे को नगर निगम के माध्यम से खरीदकर प्रोसेसिंग कर डीजल व पेट्रोल तैयार किया जाएगा। इस प्रकार का यह राज्य का पहला प्लांट है। इसके माध्यम से बनाये गये डीजल और पेट्रोल की कीमत बाजार से 40 से 50 प्रतिशत तक कम होगी। इसे नगर निगम व किसी एजेंसी को सप्लाई किया जाएगा।

मंत्री ने कहा कि गांवों के कोने-कोने तक समृद्धि आये और लोगों की आय कैसे बढ़े, इसके लिए प्रधानमंत्री लगातार काम कर रहे हैं। डीजल और पेट्रोल विदेश से मंगाया जाता है। इस कारण महंगाई बढ़ गयी है। अब इससे राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि कोई भी समान खराब नहीं होता है। उन्होंने लोगों से सूखे और गीले कचरे को अलग-अलग रखने की अपील भी की। बताया कि सभी का अलग अलग काम है।


नगर विधायक विजेंद्र चौधरी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह आइडिया आने वाले दिनों में मील का पत्थर साबित होगा। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक परिमल कुमार सिन्हा ने कहा कि प्लास्टिक के कचरे से जीव जंतु मर रहे हैं। प्रदूषण बढ़ता जा रहा है। इससे लोगों का स्वास्थ्य भी कुप्रभावित हो रहा है। नगर निगम से कचरा खरीदने का करार किया गया है। उन्होंने प्लांट में काम कर रही आठ सदस्यीय टीम की सराहना भी की और इसे प्रमोट करने की बात कही।

इस मौके पर एलडीएम गणेश शंकर दत्त, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया भगवानपुर के शाखा प्रबंधक नितेश निलयम के अलावे प्लांट के सदस्य आशुतोष मंगलम, सुमित कुमार, अमन कुमार, सुरभि गोस्वामी, जिज्ञासु, मो हसन, कृति भूषण भारती, शिवानी उपस्थित थे।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *