Press "Enter" to skip to content

बेगूसराय : शहीद लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन सिंह के परिजनों से मिले केंद्रीय मंत्री

बेगूसराय : जिले के लाल आर्मी के लेफ्टिनेंट ऋषि रंजन सिंह की शहादत के बाद उनके परिजनों से मिलने बेगूसराय के सांसद और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह उनके आवास मीरगंज मोहल्ले पहुंचे। गिरिराज सिंह ने शहीद के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी।

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पाकिस्तान की यह नापाक हरकत है। हालांकि, नरेंद्र मोदी की सरकार आने के बाद आतंकवादी हमले में कमी जरूर आई है, लेकिन शहीद के खून के एक-एक कतरे का बदला लिया जाएगा।

गिरिराज सिंह ने कहा कि शहीद अपने घर के इकलौते चिराग थे। शहीद ऋषि रंजन की पूरे फैमिली में कई लोग सेना में हैं। परिजन और समाज के लिए यह दुख की घड़ी है। लेकिन, यह गर्व का भी समय है कि बेगूसराय के लाल ने देश की रक्षा में अपनी शहादत दी है।

गिरिराज सिंह परिजनों से बातचीत के बाद जम्मू कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर से भी बातचीत की और शहीद श्रृषि का पार्थिव शरीर कब और कैसे बेगूसराय पहुंचेगा। इसके बारे में जानकारी लेकर परिजनों को बताया। बताया जाता है कि जम्मू के रजौली सेक्टर से उनका पार्थिव शरीर हेलीकॉप्टर से जम्मू आएगा। इसके बाद फिर पटना और फिर बेगूसराय पहुंचेगा।

दरअसल एक साल पूर्व आर्मी में लेफ्टिनेंट पद पर जॉइनिंग करने के बाद ऋषि रंजन सिंह की एक माह पहले ही जम्मू-कश्मीर में पोस्टिंग हुई थी। शनिवार को रजौली सेक्टर में लैंडमाइंस विस्फोट में उनकी शहादत हुई है। वह घर के इकलौते चिराग थे। उनके चाचा शशि रंजन एयर फोर्स से सेवानिवृत्त हैं।

शहीद के चाचा ने बताया कि घर का इकलौता चिराग जाने से पूरा परिवार दुखी है। लेकिन गर्व भी है कि देश सेवा में उसकी जान चली गई। शहीद के मामा सुदर्शन सिंह ने बताया कि केंद्रीय मंत्री परिजनों से मिलने पहुंचे। परिजनों को अब तक पार्थिव शरीर के आने के संबंध में कुछ स्पष्ट जानकारी नहीं थी, लेकिन केंद्रीय मंत्री की पहल पर जानकारी मिली है।

 

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *