दिल्ली : राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने बिहार आने के पहले ही बम फोड़ दिया है। दिल्ली में ही उन्होंने बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्तचरण दास पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने भक्तचरण दास को ‘भकचोंधर’ दास तक बोल दिया है।

लालू प्रसाद ने कहा कि वह भक्त चरण दास नहीं, भकचोंधर दास है। उन्होंने कहा कि कुशेश्वरस्थान सीट कांग्रेस को हारने और जमानत जब्त कराने के लिए दे देते क्या?

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि कांग्रेस से क्या गठबंधन होगा, क्या मतलब है गठबंधन का। इस दौरान कांग्रेस को लेकर लालू प्रसाद के तेवर काफी तल्ख थे।

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने अपने ही अंदाज में कांग्रेस के बिहार प्रभारी की हवा निकाल दी और कहा कि भकचोंधर की बात का कोई मतलब नहीं। अब देखते हैं, लालू के इस बयान पर बिहार की राजनीति में क्या-क्या बयान सामने आते हैं।






















Be First to Comment