Press "Enter" to skip to content

दरभंगा : वोट देने बूथों पर उमड़े मतदाता

दरभंगा : जिले के बहादुरपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव को लेकर पांचवें चरण का मतदान कार्य सुबह सात बजे से शुरू हो गया। यहां पर गांव की सरकार चुनने के लिए मतदाताओं में काफी उत्साह देखा गया।

अधिकतर बूथों पर लोग सुबह से ही अपने मत का प्रयोग करने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं। पांचवें चरण के चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर इंतजाम किए गए हैं। सभी मतदान केंद्र पर भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

बहादुरपुर प्रखंड की 23 पंचायत के लिए 331 मतदान केंद्र बनाए गए है। इनमें 321 मूल मतदान केंद्र और 12 सहायक मतदान केंद्र बनाए गए हैं। पूरे प्रखंड को 23 सेक्टरों में बांटा गया है। इसके लिए 46 सेक्टर पदाधिकारी लगाए गए हैं। 167 पीसीसीपी दल का गठन किया गया है।

दस संवेदनशील और अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों की लाइव वेबकास्टिंग की जा रही है। इसका लाइव प्रसारण जिला नियंत्रण कक्ष में देखा जा रहा है। प्रखंड में कुल 1 लाख 94 हजार 432 मतदाता है। जिसमे पुरुष मतदाता 1 लाख 3 हजार 547 और महिला मतदाता 90 हजार 873 हैं।

प्रखंड क्षेत्र में अलग-अलग पांच पदों के लिए कुल 723 पदों के लिए चुनाव के लिए 2646 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें तीन जिला परिषद सदस्य, 23 मुखिया, 32 पंचायत समिति सदस्य, 321 वार्ड सदस्य, 23 सरपंच तथा 321 ग्राम कचहरी के पंच का चुनाव किया जाएगा।

मालूम हो कि मुखिया पद की 23 सीटों के लिए 212 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें 103 पुरूष और 109 महिला उमीदवार मैदान में हैं। इसी प्रकाए से पंसस के 32 पद के लिए 258, वार्ड सदस्य के 321 पद के लिए 1531, ग्राम कचहरी पंच 321 पद के लिए 477 और सरपंच के 23 पद के लिए 168 प्रत्याशी मैदान में हैं।

Share This Article
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *