Press "Enter" to skip to content

बगहा : गन्ने के बाद बर्बाद हुई धान की भी फसल

खबर बगहा से है, जहां रुक रुक कर हो रही बारिश ने किसानों की कमर तोड़ दी है। गन्ने की फसल की बर्बादी के बाद अब धान की तैयार फसल भी कटनी से पहले ही बर्बाद हो चुकी है।

हालांकि, कई किसानों ने धान की कटनी भी शुरू कर दी है। इस बीच एक बार फिर से बारिश शुरू हो जाने से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें खींच गई हैं। लगातार बारिश से धान की बालियां लगने के साथ ही बारिश ने धान की फसल को पानी में गिरा दिया है।

ऐसे में अब धान की फसल से भी किसानों को नाम मात्र की ही उपज होने की उम्मीद है। जिन किसानों की धान की फसल पककर तैयार है, वे अब कटनी के लिए मौसम ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।


किसानों ने कहा कि इस साल बारिश के कारण गन्ना और धान की फसलें पूरी तरह से बर्बाद हो गई हैं।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *