Press "Enter" to skip to content

दरभंगा : तेजस्वी यादव ने कुशेश्वरस्थान में दिन भर किया जनसम्पर्क

दरभंगा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने गुरुवार को कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में दिन भर जनसम्पर्क किया। देर शाम भी उनका जनसम्पर्क अभियान चलता रहा।

जनसम्पर्क अभियान के बाद मिडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि आज के समय में मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक एनडीए से ही है। इसके बाद भी कुशेश्वस्थान का विकास नहीं हो पाया। उन्होंने कहा कि गुरुवार को हुए नाव हादसे को लेकर भी उन्होंने सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि ये लड़के यदि सड़क होते तो ऐसी दुर्घटना होती ही नहीं।

इससे पले सुबह से ही कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र में तेजस्वी यादव ने विधायकों के साथ कई नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। उन्होंने सड़क मार्ग से गौड़ा चौक, बेर चौक, मधुबन चौक, पंचवटी चौक, वरना और गुठानी में नुक्कड़ सभाओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने जनता से राजद के उम्मीदवार के जिताने की अपील की।

तेजस्वी यादव ने कहा कि इलाके के विधायक से लेकर मंत्री, मुख्यमंत्री, सांसद और प्रधानमंत्री सभी एक ही गठबंधन से हैं। सभी के होते हुए भी कुशेश्वरस्थान विधानसभा क्षेत्र विकास की बाट आज जोह रहा है। कुशेश्वरस्थान में 2005 तक राजद की सरकार ने जो विकास किया था, आज भी वही विकास दिखाई दे रहा है।

उन्होंने कोनिया घाट पर हुए नाव दुर्घटना के बाद वहां जाकर मृत व्यक्तियों के प्रति संवेदना प्रकट की। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने यहां विकास किया होता सड़क और पुल बना होता। ऐसे में नाव दुर्घटना नहीं होती।

Share This Article
More from ELECTIONMore posts in ELECTION »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *