बेगूसराय में शराबबंदी के बीच अवैध शराब के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस ने महुआ शराब के कई अड्डों को पुलिस ने छापेमारी कर ध्वस्त कर दिया।

पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर चेरिया बरियारपुर थानाध्यक्ष प्रभात रंजन ने कावर झील इलाके में डॉग स्क्वाड के सहारे छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने झील के बीच अवैध महुआ शराब बनाने के लिए रखे गए 15 सौ लीटर से अधिक रॉ मैटेरियल को बर्बाद किया।

इसके अलावा दो गांवों में अलग-अलग छापेमारी भी की गयी, जहां से 14 -14 लीटर महुआ शराब के साथ एक एक कारोबारी को गिरफ्तार किया गया। शनिवार की दोपहर शुरू यह कार्रवाई देर शाम तक चली।

प्रशिक्षु डीएसपी प्रभात रंजन ने बताया कि नाव के सहारे कावर झील में छापेमारी करते हुए 1500 लीटर रॉ मैटीरियल को बर्बाद किया गया। इस दौरान पांच गैस सिलेंडर भी जब्त किये गये।


























Be First to Comment