Press "Enter" to skip to content

बगहा : तेज रफ्तार स्कार्पियो ने चार को किया जख्मी, दो गंभीर

बगहा : बड़ी खबर बगहा से है, जहां दो बाइक सवार युवकों को तेज गति से आ रही स्कॉर्पियो ने रौंद डाला। घटना बगहा-वाल्मीकिनगर मुख्य सड़क के रामपुर की है। घटना में दो महिलाओं समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घायलों को एसएसबी के सहयोग से बगहा अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दो घायलों की स्थिति काफी नाजुक बताई जा रही है। घटना की सूचना पर एमएलसी भीष्म साहनी ने अस्पताल पहुंच कर घायलों के बेहतर इलाज में जुटे डॉक्टर से घायलों का हाल जाना। यहां से सभी को बेहतर इलाज के लिए बेतिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

बताया जाता है तेज गति से आ रही स्कार्पियो ने एक के बाद दूसरे बाइक को ठोकर मार दी। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने बताया कि स्कॉर्पियो तेज रफ्तार के साथ बेतिया की तरफ से आ रही थी। इस स्कार्पियो चालक ने वाहन से अपना नियंत्रण खो दिया। स्कार्पियो चालक ने पहले एक बाइक सवार को टोकर मारी। इस पर दो लोग हीरा देवी और उनका पुत्र राम अवध बीन सवार थे। दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे।

इसके तुरंत बाद कुछ ही दूरी पर स्कार्पियो ने दूसरी टक्कर मार दी। इस बाइक पर एक युवक भगत साहनी था, जो गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं सड़क के किनारे पास में ही एक महिला रिंकू देवी भी स्कॉर्पियो की चपेट में आ गई । वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। चारों घायलों को अनुमंडल अस्पताल भर्ती कराया गया।


आधे घंटे पहले दो बाइकों की आमने-सामने हुई थी टक्कर
लोगों के अनुसार, घटनास्थल के पास ही इस घटना से आधे घंटे पहले दो बाइक सवारों की आमने सामने टक्कर हो गई थी। इसमें एक बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एसएसबी की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल बगहा लाया गया।

हालांकि, इस टक्कर में एक बाइक सवार हल्का-फुल्का चोटिल हुआ जो भाग निकला। वही दूसरे बाइक सवार शमशाद सिद्दीकी का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल बगहा में चल रहा है।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *