Press "Enter" to skip to content

समस्तीपुर : कड़ी सुरक्षा के बीच रोसड़ा की बड़ी दुर्गा मैया सहित सभी मूर्तियों का हुआ विसर्जन

समस्तीपुर : जिले के रोसड़ा में कड़ी सुरक्षा के बीच प्रसिद्ध बड़ी दुर्गा मैया सहित सभी शहर में स्थापित मां दुर्गा की सभी 14 प्रतिमाओं को गंडक नदी में विसर्जित किया गया।

इधर, गावों में भी स्थापित की गयीं मां दुर्गा की मूर्तियों को ग्रामीणों ने मां के जयकारों के बीच गांव के पोखर और तालाब में ले जाकर विसर्जित किया।

इधर, रोसड़ा की बड़ी दुर्गा मैया के बिसर्जन के दौरान काफी संख्या में शहर और ग्रामीण क्षेत्र के लोगो की भीड़ उमड़ी। स्थानीय प्रशाशन की देखरेख में हजारों की संख्या में भक्तों अपने कंधे पर मां की प्रतिमा को लेकर रोसड़ा शहर के दुर्गा स्थान, सिनेमा चौक, महाबीर चौक और गुदरी बाजार होते हुए पास की गंडक नदी में विसर्जित किया।

इस दौरान मां दुर्गा के अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। मां के स्वागत में शहर के सभी मुख्य चौक पर स्थानीय लोगों और व्यपारियों ने सड़कों पर रंगोली बनायी थी, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई थी।

स्थानीय लोग बताते है कि पहले रोसड़ा की बड़ी मैया की प्रतिमा बिसर्जन होता है। इसके बाद ही शहर की सभी मां दुर्गा की सभी प्रतिमाओं का बारी-बारी से ढोल-नगाड़ों के साथ विसर्जन होता है।

इधर, शांति पूर्वक रोसरा शहर सहित ग्रामीण इलाकों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया, जहां स्थानीय पुलिस प्रशासन के साथ-साथ स्थानीय लोग भी मौजूद थे।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *