Press "Enter" to skip to content

गोपालगंज : भोरे प्रखंड में चल रही पंचायत चुनाव की वोटिंग

गोपालगंज में भी भोरे प्रखंड में पंचायत चुनाव चल रहा है। यहां पर कुल 248 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 1451 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। 536 पदों के लिए मतदान चल रहा है।


हालांकि, यहां पर 101 पदों पर निर्विरोध प्रत्याशियों का निर्वाचन हो चुका है। इसकी वजह से 435 पदों के लिए सुबह से मतदान चल रहा है। 1लाख 32 हजार वोटर मतदान करेंगे।

डीएम एसपी खुद प्रत्येक बूथ का निरीक्षण कर रहे हैं। डीएम डॉ नवल किशोर चौधरी ने कहा कि शांतिपूर्ण और निष्पक्ष चुनाव में चुनाव संपन्न कराने के लिए कई लेयर बनाए गए हैं। कई जोन बनाये गये हैं, जहां पर मजिस्ट्रेट और बड़ी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया गया है।

एसपी आनंद कुमार ने कहा कि चुनाव में खलल पहुंचाने वाले चार लोगों को हिरासत में लिया गया है। तीन दर्जन से ज्यादा लोगों के खिलाफ कारवाई की गई है।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *