समस्तीपुर : बिथान प्रखंड के सखवा गांव में बुधवार दोपहर करेह नदी में नहाने दौरान आठ वर्षीय बच्चे की डूबने से मौ’त हो गयी। हादसे की सूचना मिलते ही बच्चे के परिवार में कोहराम मच गया।

जानकारी के मुताबिक सखवा गांव निवासी महेश्वर सदा का 8 वर्षीय पुत्र मनीष गांव के अन्य बच्चों के साथ करेह नदी में स्नान करने गया हुआ था। स्नान के दौरान मनीष गहरे पानी की तरफ चला गया और डूब गया।

उसके साथ में स्नान कर रहे अन्य बच्चों ने मनीष को डूबता देख शोर मचाया। शोर सुनकर आस पास के लोग दौड़कर नदी किनारे पहुंचे। लेकिन, तब तक वह डूब चुका था। ग्रामीणों के सहयोग से मनीष का श’व नदी से निकला गया।

इधर हादसे की खबर लगते ही मनीष के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन रोते-बिलखते परिजन नदी किनारे पहुंचे। उनकी चित्कार से पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया।

इसी दौरान स्थानीय लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। इसके बाद बिथान पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंच श’व को कब्जे में लेकर पोस्ट’मार्टम के लिए भेज दिया।

























Be First to Comment