Press "Enter" to skip to content

वैशाली : राजू निषाद की मनायी गयी जयंती

बिहार निषाद संघ के संरक्षक और बिहार राज्य मछुआरा आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष स्व कुमार मणिभूषण निषाद उर्फ राजू निषाद का जयंती समारोह सैदपुर, राजेन्द्र नगर पटना में मनाया गया।

बिहार निषाद संघ और जदयू जल श्रमिक प्रकोष्ठ ने स्व निषाद को उनकी जयंती पर याद किया। इस मौके पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। उनकी जीवनी पर प्रकाश डालते हुए संघ के प्रदेश अध्यक्ष ई हरेंद्र प्रसाद निषाद ने कहा कि स्व निषाद मछुआ समाज और अतिपिछड़ा समाज के हक और हुक़ूक़ की लड़ाई लड़ते रहे।

उन्होंने कहा कि वे निस्वार्थ सभी लोगों की मदद लिये हमेशा तत्पर रहते थे। उनका असमय दुनिया से चले जाना निषाद समाज और अतिपिछड़ा समाज के लिए अपूरणीय छति है। ऐसे व्यक्ति को समाज हमेशा याद रखेगा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से  संघ के प्रदेश महासचिव सह पटना महानगर प्रभारी, जदयू जल श्रमिक प्रकोष्ठ के प्रदेश प्रवक्ता धीरेन्द्र कुमार निषाद, चंद्रकेतु महतो,देशेश जलज,रामाशिष ठाकुर, राजेन्द्र सिंह, सुरेश कुमार निषाद, लक्ष्मण सिंह, टिंकु कुमार, पुरुषोत्तम प्रियदर्शी,सरोज कुमार,शाहिल कुमार आदि शामिल थे।

Share This Article

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *