Press "Enter" to skip to content

बेगूसराय : निगम कर्मियों ने बंद कराया सफाई कार्य, सड़क पर फेंका कचरा

बेगूसराय में नगर निगम के सफाई कर्मी सात सितंबर से हड़ताल पर हैं। इस वजह से शहर में कचरे का अंबार लग गया है। इससे स्थानीय लोग खासे परेशान हैं।

इधर, नगर आयुक्त ने लोगों की समस्याओं को देखते हुए कुछ अस्थाई सफाई कर्मियों के साथ कचहरी रोड में सफाई और कचरा उठाव शुरू कराया। लेकिन, हड़ताली कर्मचारियों ने इसका विरोध किया ।

हड़ताली कर्मचारियों ने कचरा उठा रहे कर्मचारियों को काम करने से रोक दिया। इसके बाद उन्होंने जमकर हंगामा किया। ट्रैक्टर में उठाए गए कचरे को महिलाओं ने फिर से सड़क पर फेंक दिया।

आप तस्वीरों में भी देख सकते हैं किस कदर पहले सड़क पर लगे कचरे को उठाया जा रहा है। इसके बाद हड़ताली सफाई कर्मियों ने इसका विरोध किया और हंगामा हुआ।

हड़ताली कर्मियों ने कहा कि वह लोग भी उनके भाई हैं। उनसे हड़ताल का समर्थन करने की गुहार लगाई गई। इसके बाद उन्होंने भी हड़ताल का समर्थन करते हुए सफाई कार्य को बंद कर दिया। इस दौरान कोई विवाद नहीं हुआ।

इस दौरान नगर आयुक्त ने कहा कि हड़ताल करना उनका अधिकार है। लेकिन, अगर सफाई कार्य में बाधा डालेंगे तो उन पर कार्रवाई की जाएगी। कुछ जगहों पर सफाई हुई है, लेकिन विरोध की वजह से काम बंद हो गया। फिर शाम में सफाई करायी जाएगी।

 

Share This Article
More from BEGUSARAIMore posts in BEGUSARAI »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *