Press "Enter" to skip to content

बेतिया : नजरुल हत्या कांड का अभियुक्त सोहेल पुलिस के हत्थे चढ़ा

मझौलिया- जवकटिया का चर्चित नजरुल होदा हत्याकांड का अभियुक्त पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष अशोक कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि सोहेल जवकटिया शेख टोली स्थित अपने घर आया है।

इसके बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सोहेल आलम को गिरफ्तार कर लिया। ह’त्या करने के बाद से वह लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तार अभियुक्त जवकटिया शेख टोली जमाल अख्तर का पुत्र है।

इसके खिलाफ 21 जून 2021 की नजरुल होदा को लाठी से पीट-पीट कर ह’त्या कर देने का आरोप है। घटना के समय नजरूल होगा अपने घर पीछे जमीन पर पेशाब करने बैठा था।

इंस्पेक्टर सह थानाध्यक्ष के अनुसार ह’त्या के पीछे जमीन विवाद है। इस हत्याकांड का एक अन्य नामजद अभियुक्त मो. आफताब को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

Share This Article
More from BAGHAMore posts in BAGHA »
More from BETIAHMore posts in BETIAH »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from CRIMEMore posts in CRIME »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from PoliceMore posts in Police »
More from STATEMore posts in STATE »
More from WEST BENGALMore posts in WEST BENGAL »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *