Press "Enter" to skip to content

सीतामढ़ी में बाढ़ के पानी में डूबने से मज़दूर की मौ’त

सीतामढ़ी में बुधवार को 65 वर्षी मजदूर मोहम्मद तस्लीम की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गयी। घटना के समय मजदूर धान की रोपनी करने जा रहा था। घटना मामला परिहार थाने के लाहौरिया गांव की है।


घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन ने एसडीआरएफ जवानों को मौके पर भेजा। हालांकि, जवानों की लाख कोशिशों के बावजूद मजदूर के शव को पानी से नहीं निकाला जा सका।

मृतक मज़दूर तस्लीम धान का बीज लेकर धान की रोपनी करने जा रहा था इसी दरम्यान उसका पाँव फिसल गया और वह पानी की तेज़ धार में बह गया।

बता दें कि लाहौरिया गांव मे मरहा नदीं ने कटाव कर एक नया धार बना लिया है जिसका अंदाज़ा तस्लीम को नहीं था।

Share This Article
More from ACCIDENTMore posts in ACCIDENT »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *