Press "Enter" to skip to content

पेंटिंग के जरिए दिया जा रहा स्वच्छता का संदेश, टीम का इंतजार

स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर मुजफ्फरपुर नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं. शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने की कवायद अब जमीनी स्तर पर भी दिखाई देने लगी है. नगर निगम परिसर समेत शहर के कई सरकारी कार्यालयों और सार्वजनिक भवनों की दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग और स्वच्छता संदेश उकेरे जा रहे हैं.

नगर निगम प्रशासन को उम्मीद है कि केंद्रीय सर्वेक्षण टीम कभी भी शहर का दौरा कर सकती है. इसे देखते हुए साफ-सफाई, सौंदर्यीकरण और जन जागरूकता अभियान को अंतिम रूप दिया जा रहा है. शहर की दीवारों पर बनाई जा रही कलाकृतियों के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है.

“स्वच्छ मुजफ्फरपुर-सुंदर मुजफ्फरपुर”, “स्वच्छता ही हमारी पहचान” और “कूड़ा डस्टबिन में डालें” जैसे संदेश प्रमुखता से लिखे जा रहे हैं. इसके साथ ही जल संरक्षण को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है. कई स्थानों पर “जल है तो कल है” का संदेश भी उकेरा गया है.

नगर निगम का मानना है कि दीवारों पर बनी ये पेंटिंग न केवल शहर को सुंदर बनाएंगी, बल्कि लोगों को स्वच्छता के प्रति जिम्मेदार भी बनाएंगी. स्वच्छ सर्वेक्षण के मानकों पर बेहतर प्रदर्शन करने के लिए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. शहर में कूड़ा प्रबंधन, सड़क सफाई और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

केंद्रीय टीम किसी भी दिन मुजफ्फरपुर पहुंच सकती है. टीम शहर की साफ-सफाई व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, जन जागरूकता अभियान और नागरिक सुविधाओं का निरीक्षण करेगी. इसे लेकर निगम कर्मियों को भी विशेष निर्देश दिए गए हैं.

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *