बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के पानापुर करियात थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक महिला और उसके दो बच्चों का शव बरामद किया है।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि शाहबाजपुर मठ के समीप एक घर से एक महिला और उसके दो छोटे बच्चों का शव संदिग्ध अवस्था में बरामद किया गया है। मृतकों की पहचान रीता देवी (30), उसकी बेटी वैष्णवी (02) और तीन माह के पुत्र कन्हैया के रूप में हुई है।


घटनास्थल से एक रस्सी भी बरामद हुई है, जिससे गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। मृतका के पति मिठाई लाल शाह ने बताया कि वह रात में अपने भाई के साथ एक बारात में गया था।



देर रात करीब साढ़े तीन बजे घर लौटने पर दरवाजा बाहर से बंद मिला। किसी तरह दरवाजा खोलकर वह अंदर पहुंचा तो कमरे में पत्नी और दोनों बच्चों के शव मिला। परिवार के अन्य दो बच्चे उस रात दादी के साथ दूसरे कमरे में सो रहे थे।














Be First to Comment