पश्चिम एशिया में जारी भीषण संघर्ष ने दुनिया को एक नए संकट के मुहाने पर खड़ा कर दिया है। ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ती जंग के बीच Vladimir Putin ने ऐसी चेतावनी दी है, जिसने वैश्विक चिंताएं और बढ़ा दी हैं।

उनका कहना है कि इस टकराव के नतीजे इतने गंभीर हो सकते हैं कि उनकी तुलना COVID-19 जैसी महामारी से की जा रही है – एक ऐसा दौर जिसने पूरी दुनिया की रफ्तार थाम दी थी। 27 दिनों से जारी संघर्ष में ईरान और इज़राइल एक-दूसरे पर लगातार हमले कर रहे हैं और इसके बीच वैश्विक व्यवस्था डगमगाने लगी है।



इस तनाव का सबसे बड़ा असर ऊर्जा सप्लाई पर पड़ा है। Strait of Hormuz जैसे अहम समुद्री रास्ते पर रुकावट ने तेल और गैस की आवाजाही को लगभग ठहराव पर ला दिया है। नतीजा यह है कि कई देशों में ईंधन की कमी गहराने लगी है और हालात इतने बिगड़ गए हैं कि कुछ जगहों पर इमरजेंसी तक घोषित करनी पड़ी है।



इसी बीच Vladimir Putin का बयान इस संकट की गंभीरता को और बढ़ा देता है। मॉस्को में कारोबार जगत के लोगों से बातचीत के दौरान उन्होंने साफ कहा कि इस जंग के नतीजों का अंदाज़ा लगाना फिलहाल नामुमकिन है। उनका कहना है कि जब इस संघर्ष में शामिल देश ही भविष्य को लेकर अनिश्चित हैं, तो बाकी दुनिया के लिए इसका अनुमान लगाना और भी मुश्किल हो जाता है।






















Be First to Comment