मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पानापुर ओपी के रमतोमहा गांव में शनिवार की देर रात एक सनसनीखेज वा’रदात सामने आई। अज्ञात अपरा’धियों ने घर के दरवाजे पर सो रही 80 वर्षीय वृद्ध महिला की गो’ली मा”रकर ह’त्या कर दी। घट’ना के बाद पूरे गांव में द’हशत का माहौल है, जबकि परिजनों में कोहरा’म मचा हुआ है।
मृ”त महिला की पहचान गांव निवासी बालदेव पंडित की पत्नी मरखीया देवी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि शनिवार की रात वह रोज की तरह अपने घर के दरवाजे पर सो रही थीं। इसी दौरान देर रात कुछ अज्ञात अप’राधी वहां पहुंचे और नजदीक से उन्हें गो’ली मा’र दी। गो’ली लगते ही वृद्धा की मौके पर ही मौ’त हो गई। गो’ली चलने की आवाज सुनकर परिवार के सदस्य और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। वहां मरखीया देवी को खू’न से लथप’थ हालत में पड़ा देखकर लोगों के होश उड़ गए। परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी।
घ’टना की जानकारी मिलते ही पानापुर ओपी और मीनापुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घ’टनास्थल का निरीक्षण किया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की। इसके बाद श’व को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की गई।













Be First to Comment