बिहार में मुजफ्फरपुर जिले के सरैया थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक सब्जी विक्रेता की गला काटकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मृतक की पहचान राम बाबू राय (32) के रूप में की गई है। वह वैशाली जिले के बेलसर ओपी क्षेत्र के साइन बरौना गांव का निवासी था और सब्जी बेचकर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।



घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। हत्या के कारणों की जांच की जा रही है।











Be First to Comment