बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस की छापेमारी के दौरान भारी बवाल हो गया। पुलिस और ग्रामीणों के बीच हुई इस हिंसक झड़प में एक ग्रामीण की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि इस झड़प में चार पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आक्रोशित भीड़ ने पुलिस की गाड़ी में भी जमकर तोड़फोड़ की।

यह मामला जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के चोरनिया गांव का है। पुलिस टीम पॉक्सो एक्ट और आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में फरार अभियुक्त भीखारी राय व अन्य को पकड़ने गई थी।



पुलिस का दावा है कि अभियुक्तों ने शोर मचाकर भीड़ इकट्ठा कर ली और पुलिस पर लाठी-डंडों व पत्थरों से हमला कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि पुलिस गलत घर में घुसने की कोशिश कर रही थी, जिसका विरोध जगतवीर राय ने किया।



देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और पुलिस व ग्रामीणों के बीच झड़प शुरू हो गई। इसी अफरा-तफरी के बीच गोली लगने से जगतवीर राय की मौत हो गई।
























Be First to Comment