बिहार के वैशाली जिले के लालगंज थाना क्षेत्र में एक शर्मनाक घटना सामने आई है, जहां एक व्यक्ति पर अपनी ही नाबालिग साली (आठवीं कक्षा की छात्रा) के साथ दुष्कर्म करने का गंभीर आरोप लगा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान मुजफ्फरपुर जिले के मनियारी निवासी विष्णु राम के रूप में हुई है। आरोपी कुछ समय के लिए अपने ससुराल लालगंज आया हुआ था। इसी दौरान उस पर अपनी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत के बाद हड़कंप मच गया और आनन-फानन में पुलिस को सूचित किया गया।



घटना की सूचना मिलते ही लालगंज थानाध्यक्ष मनमोहन कुमार दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और आरोपी विष्णु राम को हिरासत में ले लिया। मामले की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए, लालगंज सदर एसडीपीओ गोपाल मंडल एफएसएल (फोरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।



एसडीपीओ गोपाल मंडल ने मामले की बारीकी से जांच करने के निर्देश दिए हैं। एफएसएल टीम ने मौके से महत्वपूर्ण साक्ष्य (evidence) एकत्रित किए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।







Be First to Comment