Press "Enter" to skip to content

नई सुविधा, मकान सूचीकरण की समय-सीमा आधिकारिक रूप से घोषित

जनगणना 2027 की तैयारियों को तेज करते हुए राज्य सरकार ने मकान सूचीकरण की समय-सीमा आधिकारिक रूप से घोषित कर दी है। उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने बताया कि यह प्रक्रिया जनगणना अधिनियम, 1948 के तहत पूरी पारदर्शिता और समयबद्ध तरीके से कराई जाएगी।

उन्होंने नागरिकों से अपील की कि वे इस राष्ट्रीय अभियान में पूरा सहयोग करें और सही जानकारी उपलब्ध कराएं, ताकि विकास योजनाओं की मजबूत आधारशिला रखी जा सके।

ऑनलाइन सेल्फ-एन्यूमरेशन (स्व-गणना)
17 अप्रैल 2026 से 1 मई 2026 तक
इस अवधि में इच्छुक नागरिक सरकारी पोर्टल पर खुद अपनी जानकारी दर्ज कर सकेंगे, जिससे घर-घर सर्वे की प्रक्रिया और अधिक सरल हो जाएगी।

2 मई 2026 से 31 मई 2026 तक
इस चरण में गणनाकर्मी प्रत्येक घर का दौरा कर आवास, भवन और सुविधाओं से जुड़ी जानकारी एकत्र करेंगे। यह जनगणना का पहला चरण होगा। इसके बाद 2027 में जनसंख्या गणना का दूसरा चरण पूरा किया जाएगा, जिसमें जाति गणना भी शामिल रहेगी।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *