मुजफ्फरपुर में शुक्रवार शाम एक बड़ी कार्रवाई सामने आई है. नगर थाना क्षेत्र के शुक्ला रोड स्थित शीतला गली में एक बंद गोदाम से दो करोड़ रुपये से ज्यादा की विदेशी सिगरेट बरामद की गई है. यह कार्रवाई मुंबई से आई आईटीसी कंपनी की टीम की सूचना पर की गई.

आईटीसी के अधिकारियों ने नगर थाना पुलिस को गोदाम में संदिग्ध माल होने की जानकारी दी थी. इसके बाद पुलिस टीम कंपनी के कर्मियों के साथ मौके पर पहुंची.


गोदाम बंद था और बाहर ताला लटका हुआ था. इसके बाद मजिस्ट्रेट के रूप में मुसहरी अंचलाधिकारी (सीओ) को बुलाया गया. सीओ की मौजूदगी में गोदाम का ताला तोड़ा गया.


जैसे ही टीम अंदर दाखिल हुई, सभी हैरान रह गए. दो मंजिला मकान के ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर पर सिगरेट के बड़े-बड़े कार्टन रखे हुए थे. करीब 25 से 30 बड़े कार्टन में भारी मात्रा में सिगरेट मिली.


जांच में सामने आया कि यह सिगरेट इंडोनेशिया, कोरिया और म्यांमार से तस्करी कर लाई गई है. कई पैकेट्स पर विदेशी ब्रांड के नाम थे. वहीं कुछ कार्टन में इंडियन ब्रांड की नकली पैकिंग भी मिली है.









Be First to Comment