बिहार विधानमंडल का बजट सत्र दो फरवरी से शुरू होकर 27 फरवरी तक चलेगा, जिसमें कुल 19 बैठकें होंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली सरकार तीन फरवरी को वित्तीय वर्ष 2026-27 का वार्षिक बजट पेश करेगी।

जबकि नौ फरवरी को वर्ष 2025-26 का तीसरा अनुपूरक बजट सदन में रखा जाएगा। विधान परिषद सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना में यह जानकारी दी गई।


अधिसूचना के अनुसार, सत्र के पहले दिन दो फरवरी को राज्यपाल का अभिभाषण होगा और आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट पेश की जाएगी। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान दोनों सदनों को संयुक्त रूप से संबोधित करेंगे।


आर्थिक सर्वेक्षण रिपोर्ट में राज्य की आर्थिक स्थिति, विकास दर, राजस्व और व्यय से संबंधित प्रमुख आंकड़े प्रस्तुत किए जाएंगे। सत्र के दूसरे दिन तीन फरवरी को वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश करेंगे।


इसके बाद राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी। चार फरवरी को सदन की बैठक नहीं होगी।










Be First to Comment