बिहार में अब बुजुर्ग घर बैठे जमीन और फ्लैट की रजिस्ट्री करवा सकेंगे। इसको लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बड़ा और अहम फैसला लिया है।

मुख्यमंत्री ने अपने एक्स (पूर्व ट्विटर) हैंडल के माध्यम से इस फैसले की जानकारी दी है।


मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स के जरिए जानकारी साझा करते हुए लिखा,” आप सभी को पता है कि 20 नवंबर 2025 को राज्य में नई सरकार के गठन के बाद हमलोगों ने राज्य को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने हेतु सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को लागू किया है।


सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ (Ease of Living) का मुख्य मकसद राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को और भी आसान बनाना है। इसे लेकर हमलोग लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं।”














Be First to Comment