Press "Enter" to skip to content

झूलते तारों से मिलेगी मुक्ति, न होगी बिजली चोरी और न शार्ट सर्किट

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की स्मार्ट परियोजना के तहत राजधानी में अंडरग्राउंड केबलिंग का काम जारी है। इस केबलिंग के जरिए राजधानी के लगभग सभी इलाकों में निर्बाध बिजली आपूर्ति की जायेगी।

बिजली कंपनियों के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार शहर में अंडरग्राउंड केबलिंग से करीब 8 लाख कनेक्शनधारी को अंडरग्राउंड कनेक्शन के जरिये विद्युत संचार किया जायेगा। उन्होंने इस कहा कि मंत्रालय के स्टेट प्लान के तहत राजधानी में 292 करोड़ की लागत से शहर में अंडरग्राउंड केबलिंग का किया जा रहा है।

इसके लिए इसी साल जनवरी में डीपीआर यानि डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार किया गया है। राजधानी के बीरचंद पटेल, स्टैंड रोड, सगुना मोड़, पाटलिपुत्र, बोरिंग रोड समेत अन्य इलाकों में अंडरग्राउंड केबलिंग का काम हो चुका है।

पेसू जीएम दिलीप सिंह ने कहा कि 292 करोड़ की लागत से इस परियोजना के तहत कई अन्य महत्वपूर्ण कार्य को किया जा रहा है। जिसमें पहले फेज में 35 किलोमीटर तक अंडरग्राउंड केबलिंग का काम पूरा करने का निर्णय लिया गया है।

शहर में कई जगहों पर पावर सब स्टेशन व आरएमयू का निर्माण किया जाना है। मंत्रालय की तरफ से 2027 तक पूरे शहर में अंडरग्राउंड केबलिंग का काम खत्म करने का निर्देश दिया गया है। इस काम के लिए नगर विकास विभाग से मंजूरी लेने के बाद अलग-अलग निजी एजेंसी को काम सौंपा गया है।

Share This Article
More from ADMINISTRATIONMore posts in ADMINISTRATION »
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from BREAKING NEWSMore posts in BREAKING NEWS »
More from GENERALMore posts in GENERAL »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from PATNAMore posts in PATNA »
More from STATEMore posts in STATE »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *