बीजेपी के सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में तृणमूल कांग्रेस के एक सांसद पर ई-सिगरेट पीने का आरोप लगाया, जिस पर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने कार्रवाई की बात कही.

ठाकुर ने प्रश्नकाल में हिमाचल प्रदेश से संबंधित पूरक प्रश्न पूछने के दौरान कहा कि देशभर में ई-सिगरेट पर प्रतिबंध है. क्या सदन में सिगरेट पीने की अनुमति है?


जब लोकसभा अध्यक्ष बिरला ने ‘नहीं’ में जवाब दिया तो ठाकुर ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के एक सदस्य पिछले कई दिन से सदन में ई-सिगरेट पी रहे हैं.


हालांकि, भाजपा सांसद ने किसी सदस्य का नाम नहीं लिया. उन्होंने इस मामले में आसन से तत्काल जांच कराकर कार्रवाई की मांग की. ठाकुर ने अध्यक्ष से अनुरोध किया कि यह बड़ा विषय है. अभी जांच करवाईए.



















Be First to Comment