बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र में 14 नवम्बर शुक्रवार की देर रात एक घर में आग लग जाने से एक ही परिवार के पांच लोगों की जलकर मौत हो गई, जबकि 5 लोग घायल हुए हैं. पुलिस के अनुसार, यह घटना मोतीपुर के वार्ड नंबर 13 की है।

बताया जाता है कि ललन कुमार का पूरा परिवार शुक्रवार की रात खाना खाकर आराम से सोया था। देर रात उनके घर में आग लग गई। रात में आग लगने की घटना की सूचना पड़ोसियों को हुई तो उन्होंने घर से लोगों को निकालने का प्रयास किया, लेकिन वे पांच लोगों को नहीं बचा सके।

मोतीपुर के थाना प्रभारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि इस दुर्घटना में पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई जबकि पांच अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में ललन कुमार के अलावा उनकी पत्नी, मां और दो बच्चे शामिल हैं। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारणों का अब तक पता नहीं चल सका है।









Be First to Comment