Press "Enter" to skip to content

कार्तिक पूर्णिमा तक मनाया जाएगा भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक लोक पर्व

गोरौल. भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक लोक पर्व सामा चकेवा गांवों में शुरू हो गया है. इस लोक पर्व सिर्फ भाई बहन के प्रेम का प्रतीक ही नहीं माना जाता बल्कि पर्यावरण से संबंधित पर्व भी माना जाता है.

यह पर्व छठ पर्व के खरना से शुरू होता है तो कहीं परना से शुरू होता है और कार्तिक पूर्णिमा तक मनाया जाता है. शाम ढलते ही बहनों द्वारा डाला चंगेरा में सामा चकेवा को सजाकर सार्वजनिक स्थान पर टोली बनाकर बैठ जाती है और मधुर गीतों का दौर चलने लगता है.

इस दौरान बहनों द्वारा चुगला यानि समाज में घृणा फैलाने बाले चुगलई करने वाले लोगो का पुतला बनाकर झांझी कुत्ता जो मिट्टी का बना होता है. उसके सामने ही चुगली करने बालो के मुंह को आग की लपटों से झुलसाया जाता है तथा भाई के दीर्घायु होने की कामना की जाती है. यह लोक पर्व उत्तरी बिहार का महत्वपूर्ण पर्वों में एक पर्व माना जाता है.

यह पर्व मना रहे सान्वी कुमारी सम्भवी, कुमारी निशा, सुगंधा कुमारी, मोना कुमारी, प्रियासी कुमारी, सरिता कुमारी, स्वेता कुमारी सहित अन्य बहनों ने बताया कि वह अपने भाई के दीर्घायु के लिये यह पर्व मनाती है और सामा की पूजा कर भाई के दीर्घायु के लिए आशीर्वाद मांगती है.

Share This Article
More from BIHARMore posts in BIHAR »
More from FEATUREDMore posts in FEATURED »
More from FEMALEMore posts in FEMALE »
More from HAJIPURMore posts in HAJIPUR »
More from LatestMore posts in Latest »
More from MUZAFFARPURMore posts in MUZAFFARPUR »
More from NationalMore posts in National »
More from NewsMore posts in News »
More from ReligionMore posts in Religion »
More from STATEMore posts in STATE »
More from VAISHALIMore posts in VAISHALI »
More from What's NewMore posts in What's New »
More from WordPressMore posts in WordPress »

Be First to Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *